{"_id":"6a2d0999ac347935a008e105","slug":"in-punjab-the-bjp-will-deliver-documents-of-the-modi-government-s-12-years-of-development-work-to-every-house-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में भाजपा मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों का दस्तावेज घर-घर पहुंचाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में भाजपा मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यों का दस्तावेज घर-घर पहुंचाएगी
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 13 Jun 2026 01:12 PM IST
Link Copied
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपनी रणनीति को धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में अब भाजपा ने आंकड़ों का एक खास दस्तावेज तैयार किया है जो चुनाव से पहले मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचेगा। ये दस्तावेज केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल पर आधारित हैं। केंद्र की ओर से पंजाब के लिए क्या सहयोग रहा, विभिन्न मदों में कितना फंड आया, आंकड़ों सहित तमाम जानकारियां इस दस्तावेज में शामिल की गई हैं। यह दस्तावेज यह भी बताएगा कि सूबे में केंद्र के सहयोग से क्या-क्या विकास कार्य हुए और पंजाब के प्रति क्या बड़े फैसले लिए गए। पीएम मोदी के कार्यों का पंजाब में प्रचार करते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता मतदाताओं से यह जानकारी साझा करेंगे। दरअसल, इस दस्तावेज को तैयार करने का मकसद उन विरोधियों को जवाब देना है जो इस बात का प्रचार तेजी से कर रहे हैं कि मोदी सरकार ने पंजाब को विकास व अन्य मामलों में हाशिये पर रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।