{"_id":"6a6cca51f09515d818022397","slug":"video-aap-mlas-appealed-to-sanitation-workers-to-end-their-strike-saying-most-of-their-demands-have-been-met-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"आप विधायकों ने सफाई कर्मचारियों से की हड़ताल खत्म करने की अपील ,बोले; ज्यादातर मांगें पूरी कर दी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप विधायकों ने सफाई कर्मचारियों से की हड़ताल खत्म करने की अपील ,बोले; ज्यादातर मांगें पूरी कर दी है
पिछले 23 दिनों से जारी नगर काउंसिल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच आम आदमी पार्टी के फरीदकोट विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और जैतो विधायक अमोलक सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की। दोनों विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार सफाई कर्मचारियों की अधिकांश मांगें मान चुकी है, इसलिए अब यूनियन को जनहित में काम पर लौटना चाहिए।
विधायकों ने बताया कि सरकार ने कच्चे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की नीति तैयार कर ली है और पात्र कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाएगा। साथ ही कच्चे सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के फैसलों के बाद सफाई कर्मचारियों की दो यूनियनों ने हड़ताल समाप्त कर दी है, जबकि सफाई सेवक यूनियन पंजाब अभी भी आंदोलन जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि लगातार हड़ताल के कारण कई शहरों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। मानसून के दौरान सड़कों पर जमा कचरे से लोगों को परेशानी हो रही है और स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को जनता के हित को प्राथमिकता देते हुए काम पर लौटना चाहिए।
विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने सत्ता में आने के बाद विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया है और आंदोलित कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने बरनाला लाठीचार्ज मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरकार की अन्य योजनाओं का जिक्र करते हुए सेखों ने बताया कि 1 अगस्त को 'मां-धी सत्कार योजना' के तहत पंजाब की करीब 40 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 से 4,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चुनावी वादों और गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।