{"_id":"6a6cca4817f051555c050057","slug":"video-pimo-chemical-will-plant-more-than-one-thousand-trees-for-environmental-protection-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण सरक्षण हेतु एक हजार से भी अधिक पौधे रौपेगी पाईमो कैमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण सरक्षण हेतु एक हजार से भी अधिक पौधे रौपेगी पाईमो कैमिकल
:नंगल की सबसे प्रमुख औद्योगिक इकाई प्राईमो कैमिकल लि,में आज पर्यावरण सरक्षण हेतु हर वर्ष की तरह पौधा रौपन्न मुहिम का आगाज किया गया।इस मौके पर इकाई के मैनेजिंग डयरेक्टर नवीन चोपड़ा, चेयरमैन सुखबीर सिंह दहिया,कार्यकारी निदेशक जतिन दहिया तथा निदेशक जगबीर सिंह अहलावत इत्यादि भी मौजूद रहे।
इस मौके पर इन अधिकारियों ने कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से सतत विकास से जुड़ी ऐसी पहलों का निरंतर समर्थन करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा नंगल क्षेत्र की अनेक प्रमुख हस्तियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
प्राइमो केमिकल्स लिमिटेड द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, एकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रतीक बना। साथ ही, यह पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक कल्याण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के प्रति कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता का एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा प्राइमो केमिकल्स परिवार के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कैप्शन ३१ एनजीएल००- नंगल स्थित प्राइमो केमिकल्स लिमिटेड में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कंपनी के अधिकारी(छाया-अशोक चोपड़ा)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।