Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Overgrown creepers have entangled high-tension wires; negligence by the electricity department poses a risk of a major accident
{"_id":"6a6c708ce5e68bb071042466","slug":"video-overgrown-creepers-have-entangled-high-tension-wires-negligence-by-the-electricity-department-poses-a-risk-of-a-major-accident-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसाती बेलों ने हाईटेंशन तारों को जकड़ा, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती बेलों ने हाईटेंशन तारों को जकड़ा, बिजली विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा
कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा व हाजीपुर के अंतर्गत पडते कस्बा कमाही देवी,दातारपुर, रामगढ व अमरोह आदि क्षेत्रो में बरसात के मौसम के दौरान तेजी से बढ़ रही जंगली बेलों ने बिजली विभाग की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन विभागीय अनदेखी के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। कई स्थानों पर बेलें बिजली की हाईटेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) लाइनों पर पूरी तरह फैल चुकी हैं। इससे न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका बढ़ गई है, बल्कि कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के कारण उगी बेलें और झाड़ियां अब बिजली के तारों को अपनी चपेट में ले चुकी हैं। कई जगहों पर बेलें तारों से इस तरह लिपट गई हैं कि हवा चलने पर वे तारों को लगातार खींचती रहती हैं। इससे शॉर्ट सर्किट, स्पार्किंग और तार टूटने जैसी घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। यदि समय रहते इन बेलों की सफाई नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
इस दौरान पीएसपीसीएल विभाग के एक्सियन
गुरप्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मुकेरिया सब डिवीजन के अंतर्गत पडते सभी उपमंडल अफसरो को इस समस्या के यथाशीघ्र ही निदान करने के सन्दर्भ में आदेश जारी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।