ऊधमसिंह नगर: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू; कोई जनहानि नहीं
गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ गोदाम में आग लग गई। सूचना से अफरा-तफरी मच गई। गदरपुर और रुद्रपुर से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई।
विस्तार
रुद्रपुर शहर के गदरपुर के डोंगपुरी गांव में रविवार रात कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर गदरपुर और रुद्रपुर से दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, आठ नवंबर की रात अग्निशमन विभाग को डोंगपुरी स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। गोदाम अब्दुल अली पुत्र मोहम्मद अली का बताया गया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद के निर्देश पर गदरपुर पटाखा बाजार में तैनात दमकल यूनिट और रुद्रपुर से एक अन्य फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया।
दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम में रखे कबाड़ को कितना नुकसान पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।