{"_id":"6a2d5a6cf4941d2b580057e8","slug":"video-gurugram-parents-to-connect-via-the-nipun-haryana-parent-app-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: निपुण हरियाणा पेरेंट एप से अभिभावक जुड़ेंगे, बच्चों को मिलेगा नियमित अभ्यास का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: निपुण हरियाणा पेरेंट एप से अभिभावक जुड़ेंगे, बच्चों को मिलेगा नियमित अभ्यास का अवसर
निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों के लिए निपुण हरियाणा पेरेंंट एप को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी के तहत गुरुग्राम जिले के शिक्षकों और मेंटरों के माध्यमों से अभिभावकों को एप से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी भाषा और गणित का नियमित अभ्यास कर सकें।
शिक्षा विभाग के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों के पास स्मार्टफोन उपलब्ध हैं उन्हें निपुण हरियाणा पेरेंट एप डाउनलोड करवाकर इससे जोड़ा जाए।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार अवकाश के दौरान दिए गए गतिविधि आधारित गृहकार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही अभिभावकों को निपुण हरियाणा पेरेंट व्हाटसएप चैनल से भी जोड़ा गया है ताकि उन्हें समय समय पर आवश्यक जानकारी और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी अपडेट मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।