{"_id":"6a2d55f0e805b776b20b0a15","slug":"video-congress-workers-staged-protest-against-us-president-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन
भारतीय व्यावसायिक जहाजों पर हमले के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजामंडी स्थित कार्यालय के बाहर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी कर मृतकों के परिजन को मुआवजा देने की मांग की। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना ने देश के तीन जहाजों को निशाना बनाया है। इसमें तीन भारतीयों की मौत हो गई। अमेरिका में तिरंगा का अपमान हो रहा है लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं। प्रदर्शन में डॉ. मधुरिमा शर्मा, कपिल गौतम, दीपक शर्मा, बुरहान शमशी, बशीर रॉकी, विवेक सिंह, याकूब शेख, हर्ष उपाध्याय, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।