{"_id":"6a2d05bcf4e03b86f10c5c54","slug":"video-ayathhaya-ma-jhamajhama-brasha-sa-masama-sahana-kaii-ilka-ma-jalbharava-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई इलाकों में जलभराव
रामनगरी अयोध्या में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या भी सामने आई। बारिश के बाद रामनगर, जिला महिला अस्पताल रोड, धनीराम का पुरवा और जनौरा मार्ग सहित कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं किसानों के लिए यह वर्षा लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे जायद की फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। हालांकि शहर के निचले इलाकों में जल निकासी व्यवस्था की पोल भी खुल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।