{"_id":"6a2d5b2a15ad725926041de7","slug":"video-pistol-wielding-robbery-gang-nabbed-by-police-one-miscreant-injured-in-encounter-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के दम पर लूट करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के दम पर लूट करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल; VIDEO
चहनियां बाजार में पिस्तौल के बल पर राहगीर से मोबाइल और नकदी लूटने वाले गिरोह का थाना बलुआ पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक उपनिरीक्षक घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 को गोविन्द मिश्रा निवासी मिश्रपुरा थाना बलुआ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 3 जून को दोपहर लगभग 12 बजे वह निजी कार्य से चहनियां बाजार गए थे। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका वीवो मोबाइल फोन तथा जेब में रखे 3200 रुपये लूट लिए। मामले में थाना बलुआ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।