{"_id":"6a2d5b3111cc0e9d6e0d5bf7","slug":"video-no-drains-turn-road-into-a-pond-bathawar-villagers-anger-erupts-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाली नहीं तो सड़क बनी तालाब, बथावर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली नहीं तो सड़क बनी तालाब, बथावर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; VIDEO
विकास खंड सकलडीहा के बथावर गांव में नाली निर्माण और साफ-सफाई के अभाव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर नाबदान का गंदा पानी फैलने से राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क तालाब जैसी स्थिति में बदल गई है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जिन्हें रोज इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।
इस समस्या को लेकर गांव के विजयपाल मौर्य, हंसलाल मौर्य, संजीव चौरसिया, अलाउद्दीन अंसारी, भोलू अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद हुसैन और रियाजुद्दीन अंसारी सहित कई ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक न तो नाली निर्माण कराया गया और न ही सफाई की कोई व्यवस्था की गई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ और जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।