Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Cabinet Minister Anil Vij arrived to inspect the damage caused by the fire at the factory.
{"_id":"6a2d5870d942e805b208f40f","slug":"video-cabinet-minister-anil-vij-arrived-to-inspect-the-damage-caused-by-the-fire-at-the-factory-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: आग से फैक्ट्री में नुकसान देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: आग से फैक्ट्री में नुकसान देखने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने साहा औद्योगिक विकास केंद्र में तुरंत दमकल गाड़ी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक को ये आदेश दिए। मंत्री ने दमकल गाड़ी के लिए पानी का बोरवेल भी तुरंत प्रभाव से कराने को कहा है।
विज शनिवार को साहा औद्योगिक विकास केंद्र स्थित साइंस उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग का जायजा लेने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि इस औद्योगिक क्षेत्र में कोई दमकल गाड़ी तैनात नहीं है। मंत्री विज ने एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक से कहा कि यहां तुरंत कहीं से भी दमकल गाड़ी लाकर खड़ी की जाए ताकि आपात समय में तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दमकल के लिए पानी भरने के लिए बोरवेल की व्यवस्था भी की जाए। साहा औद्योगिक विकास केंद्र में लगभग 300 इकाइयां हैं। इन इकाइयों में बड़ी संख्या में श्रमिक काम करते हैं। शुक्रवार लगी आग में फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। मंत्री ने कहा कि दमकल का इंतजाम यहां होना बहुत जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।