{"_id":"6a2d98be9e982a14280ac856","slug":"video-sangeet-som-reached-among-muslim-community-targeted-sp-said-we-honored-muslim-children-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे संगीत सोम, सपा पर साधा निशाना, कहा- मुस्लिम बच्चों को हमने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मुस्लिम समाज के बीच पहुंचे संगीत सोम, सपा पर साधा निशाना, कहा- मुस्लिम बच्चों को हमने किया सम्मानित
मेरठ। लावड़ कस्बे के मोहल्ला मोमिन अंसार में शनिवार को आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला और भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने संगीत सोम और हरपाल सैनी का फूलमालाओं व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में संगीत सोम को तीसरी बार विधायक बनाने का आह्वान किया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम समाज को भाजपा का डर दिखाकर केवल वोट लेती है, जबकि उनके हितों के लिए कोई ठोस कार्य नहीं करती। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक मुस्लिम समाज की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। संगीत सोम ने दावा किया कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को मिल रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरधना सीट पर सपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी नेता जनता के बीच पहुंच रहे हैं, जबकि पिछले साढ़े चार वर्षों तक क्षेत्र से गायब रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अकबर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन शहाबुद्दीन ने किया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, मोहन सैनी, यादराम जाटव, संजय गुप्ता, इरशाद रिजवी, हाजी मुस्तकीम, हाजी मोहम्मद उमर, अकील, नदीम, आरिफ, सोनू, भूसी ग्रोवर, विशु आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।