{"_id":"6a6b95b0a308eebe980abe2d","slug":"meerut-shooting-incident-aditya-s-mother-says-anushka-had-a-tattoo-of-aryan-s-name-on-her-body-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेरठ गोलीकांड: आदित्य की मां बोली- अनुष्का ने शरीर पर गुदवाया था आर्यन के नाम का टैटू, ये दोनों ही जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ गोलीकांड: आदित्य की मां बोली- अनुष्का ने शरीर पर गुदवाया था आर्यन के नाम का टैटू, ये दोनों ही जिम्मेदार
Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
सार
Meerut News: कंकरखेड़ा क्षेत्र के डिफेंस एन्क्लेव में आदित्य प्रधान ने अनुष्का को गोलियां मारकर आत्महत्या कर ली थी। अनुष्का ने आर्यन के नाम का टैटू बनवा लिया था। आदित्य की मां मीरा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि इसी बात से गुस्सा होकर आदित्य ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
आदित्य की फाइल फोटो और विलाप करते उसके परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रा अनुष्का पर गोलियां चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर आदित्य की मां मीरा ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि अनुष्का और एक अन्य युवक आर्यन भी आदित्य की खुदकुशी के लिए जिम्मेदार हैं। छात्रा के शरीर पर आर्यन के नाम का टैटू बनवाने की जानकारी मिलने के बाद से ही आदित्य तनाव में था। इसी के चलते उसने वारदात की है।
विज्ञापन
मीरा के अनुसार, अनुष्का ने उनके बेटे को धोखा दिया है। इसके चलते उसने यह खतरनाक कदम उठाया। आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 से आदित्य प्रधान उर्फ मोनू का अनुष्का से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले ही आदित्य को पता चला कि अनुष्का व आर्यन निवासी हल्द्वानी इंस्टाग्राम आईडी आर्यन_109 के माध्यम से बातचीत करते थे। आरोप है कि आर्यन, अनुष्का और उसकी मां पूजा ने आदित्य प्रधान से रुपये की भी मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया कि इन तीनों ने आदित्य को इतना परेशान किया कि वह तनाव में रहने लगा। अनुष्का ने आदित्य को प्रताड़ित करने के लिए ही अपने शरीर पर आर्यन के नाम का टैटू बनवाया था। उसने आदित्य को खुदकुशी के लिए मजबूर कर दिया। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
गैंगस्टर सलमान के साथ है शेरा के फोटो और वीडियो
गैंगस्टर सलमान गैंग के साथ शेरा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शेरा ने पिस्टल आदित्य को मुहैया कराई थी। शेरा के साथ- साथ आदित्य का तो कोई कनेक्शन सलमान के साथ था या नहीं, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है। बता दें कि सलमान और शारिक गैंग के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी है। इसमें कई की हत्या भी हो चुकी हैं। छात्रा और आदित्य की इंस्टाग्राम आईडी भी पुलिस खंगाल रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि स्वॉट टीम कई बार शेरा को हथियार तस्करी के मामले में जेल भेज चुकी है।

आर्यन ने सोशल मीडिया से डिलीट किए वीडियो
जांच कर रही टीम ने आर्यन नाम के युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किया। इसे देखने पर पुलिस हैरान रह गई। इस अकाउंट के अधिकांश वीडियो डिलीट किए जा चुके हैं। इस प्रकरण में आर्यन को विवेचना में शामिल किया जा सकता है। इसी आशंका के चलते शायद वीडियो हटाए गए हैं।

युवक-युवती के मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि छात्रा पक्ष की ओर से आदित्य के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदित्य की मां ने अब तहरीर दी है। इसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं, छात्रा और आदित्य के मोबाइल में पैटर्न लॉक थे। पुलिस ने एक्सपर्ट को बुलाया लेकिन लॉक नहीं खुले। पुलिस ने ये मोबाइल फोरेंसिक लैब निवाड़ी को भेज दिए हैं।
ये भी देखें...
Meerut: ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकले 10वीं के छह छात्र, कांवड़ लेने पहुंच गए हरिद्वार; ऐसे चला पता