{"_id":"6a6b7e076690eb70a5056b98","slug":"meerut-youth-drags-class-11-student-into-sugarcane-field-search-conducted-using-a-drone-she-was-found-2026-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 11वीं की छात्रा को युवक ने गन्ने के खेत में खींचा, ड्रोन से की तलाश, तीन घंटे बाद कीचड़ में लथपथ मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 11वीं की छात्रा को युवक ने गन्ने के खेत में खींचा, ड्रोन से की तलाश, तीन घंटे बाद कीचड़ में लथपथ मिली
Thu, 30 Jul 2026 10:08 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:08 PM IST
सार
मेरठ के परतापुर स्थित एक गांव की किशोरी सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। युवक ने घास की गठरी उठवाने के बहाने रोका और खेत में खींच लिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तलाश करती पुलिस। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह बजे एक गंभीर घटना हुई। 11वीं कक्षा की अनुसूचित जाति की छात्रा को आरोपी गौरव उर्फ सुनटी ने गन्ने के खेत में जबरन खींच लिया। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से तीन घंटे बाद छात्रा को कीचड़ से सनी हालत में तलाश लिया।
विज्ञापन
सुबह सात बजे छात्रा अपनी साथी छात्राओं के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। स्कूल से करीब 200 मीटर पहले गौरव ने उसे घास की गठरी उठवाने के बहाने रोका। छात्रा के रुकते ही आरोपी उसे जबरन पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। 10 मिनट तक छात्रा के नहीं दिखने पर अन्य छात्राओं ने पीछे मुड़कर देखा। उन्हें सड़क किनारे छात्रा का स्कूल बैग और साइकिल पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने मौके से गुजर रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर गन्ने के खेतों में सघन तलाश अभियान चलाया।
करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने छात्रा को ढूंढ लिया। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि तलाशी अभियान में ड्रोन कैमरे का भी प्रभावी उपयोग किया गया। आरोपी गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उस पर छेड़छाड़, अपहरण और पोक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
एसपी ने बढ़ाया पीड़ित छात्रा का हौसला
छात्रा के मिलने के बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें भयमुक्त होकर पढ़ाई जारी रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक नगर ने छात्राओं को किसी भी शरारती तत्व की जानकारी पुलिस को देने को कहा। उन्होंने पीड़ित छात्रा का भी हौसला बढ़ाया और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
ये भी देखें...
Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित; करोड़ों का नुकसान
छात्रा के मिलने के बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले स्कूल पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें भयमुक्त होकर पढ़ाई जारी रखने को कहा। पुलिस अधीक्षक नगर ने छात्राओं को किसी भी शरारती तत्व की जानकारी पुलिस को देने को कहा। उन्होंने पीड़ित छात्रा का भी हौसला बढ़ाया और उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
ये भी देखें...
Meerut: गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित; करोड़ों का नुकसान