सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Video of supervisor taking bribe from Anganwadi worker goes viral; Collector issues directives.

Tikamgarh: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रिश्वत लेने का आरोप, संविदा पर्यवेक्षक प्रतिभा कुशवाहा का वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 05:19 PM IST
Video of supervisor taking bribe from Anganwadi worker goes viral; Collector issues directives.

जिले की बल्देवगढ़ बाल विकास परियोजना के अंतर्गत सेक्टर देरी में पदस्थ संविदा पर्यवेक्षक प्रतिभा कुशवाहा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से प्रतिमाह रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। शनिवार को इस मामले से जुड़े दो वीडियो सामने आए, जिनमें संविदा पर्यवेक्षक को कथित रूप से कर्मचारियों से रुपये लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने तत्काल विभागीय जांच के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान सेक्टर देरी में कार्यरत एक दर्जन से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के बयान दर्ज किए गए। कई कर्मचारियों ने अपने बयानों में प्रतिमाह निर्धारित राशि वसूले जाने, पैसे नहीं देने पर प्रताड़ित करने तथा सेवा समाप्ति की धमकी देने के आरोप लगाए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मदीना खातून ने जांच दल को बताया कि सुपरवाइजर प्रतिभा कुशवाहा माह में दो से तीन बार बैठक आयोजित करती थीं और प्रत्येक कार्यकर्ता से हर माह 500 रुपये की मांग की जाती थी। रुपये नहीं देने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

पढ़ें: पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था फराज, जिहादी ट्रेनिंग की थी तैयारी; फर्जी पासपोर्ट भी बनावाया; खुलासा

वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका भागवती सेन ने बताया कि उनसे प्रतिमाह 300 रुपये लिए जाते थे। यदि किसी माह राशि नहीं दी जाती थी तो अगले माह दोनों महीनों की रकम एक साथ जमा करने का दबाव बनाया जाता था। पैसे नहीं देने पर नौकरी से हटाने की धमकी भी दी जाती थी।

इसी प्रकार रामकुंवर यादव सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भी अपने बयानों में प्रतिमाह रुपये मांगने और दबाव बनाने की बात कही। जांच प्रतिवेदन में रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने संविदा पर्यवेक्षक प्रतिभा कुशवाहा को शासकीय कार्यों से विरक्त करते हुए बल्देवगढ़ से पलेरा अटैच कर दिया है।

कलेक्टर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिभा कुशवाहा के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए उन्हें सेवा से पृथक किए जाने के लिए आयुक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग को पत्र भेजा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग में हड़कंप की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: विज्ञान भारती के अधिवेशन में शामिल हुए सीएम योगी, कही ये बात

13 Jun 2026

Video: बाराबंकी में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, एक गंभीर

13 Jun 2026

पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी दबोचा, 25 हजार का इनामी समेत तीन शातिर गिरफ्तार

13 Jun 2026

Video: बाराबंकी में नहर में मिली महिला की सड़ी गली लाश

13 Jun 2026

VIDEO: बुजुर्ग की हत्या का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

13 Jun 2026
विज्ञापन

Video: रैत पहुंचने पर युवा एंड्योरेंस एथलीट अंजेश जोशी का विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया स्वागत

13 Jun 2026

उरई: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने पकड़ा

13 Jun 2026
विज्ञापन

Katihar Road Accident: कार से टक्कर के बाद पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, 15 की हालत गंभीर | Bihar

13 Jun 2026

Video: रायबरेली में आंधी और बारिश ने गर्मी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

13 Jun 2026

Video: सुल्तानपुर में आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी

13 Jun 2026

Video: रायबरेली में बारिश में गिरी पक्की छत, दिव्यांग दंपती बचे

13 Jun 2026

Video: अयोध्या में दूध लेकर घर लौट रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक गंभीर

13 Jun 2026

कुरुक्षेत्र में पेंचक सिलाट: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक, 5 स्वर्ण और 4 रजत पर किया कब्जा

13 Jun 2026

कानपुर में बरसात ने दी राहत, सड़क से लेकर घरों तक घुसा पानी, प्रशासन के दावों की खुली पोल

13 Jun 2026

VIDEO: नेशनल हाईवे पर ट्रेलर से टकराई कार, चार लोगों की मौत

13 Jun 2026

VIDEO: बीएचयू में विज्ञान भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, सीएम योगी हुए शामिल

13 Jun 2026

Video: धर्मशाला में रुक-रुक कर हो रही बारिश, भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला

13 Jun 2026

Video: अमेठी में तेज बारिश से मिली राहत, धान की रोपाई में आएगी तेजी

13 Jun 2026

फिरोजपुर से मोगा मोटरसाइकिल पर हेरोइन बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन बरामद

13 Jun 2026

अलीगढ़ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

13 Jun 2026

हल्की बारिश में ही गुरुग्राम की सड़कें बनी तालाब, टूटी सड़क और जलभराव से जनता बेहाल

13 Jun 2026

Bihar Latest News: धूं-धूं कर जल उठी Biscomaun Bhawan की 13वीं मंजिल, हड़कंप! Patna Fire News

13 Jun 2026

पंजाब में देर रात तेज आंधी-बरसात से पारा गिरा

13 Jun 2026

Video: पीटरहॉफ शिमला में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह

13 Jun 2026

कैथल में लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपियों के पांव में लगी गोली

13 Jun 2026

Video: मंडी में ड्रोन से पहुंची पहली डाक, रेहड़धार शाखा तक छह मिनट में हुई डिलीवरी

13 Jun 2026

जालंधर में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश

13 Jun 2026

शाम चाैरासी निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

13 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया क्रिकेट का दम

13 Jun 2026

कानपुर: दरोगा की दबंगई का हाईवे पर अंत, बुजुर्ग व्यापारी की दुकान को कराया खाली

13 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed