{"_id":"6a2ce238f957d52e380c6581","slug":"video-first-mail-delivery-via-drone-in-mandi-delivered-to-rehardhar-branch-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी में ड्रोन से पहुंची पहली डाक, रेहड़धार शाखा तक छह मिनट में हुई डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी में ड्रोन से पहुंची पहली डाक, रेहड़धार शाखा तक छह मिनट में हुई डिलीवरी
डाक विभाग ने डाक वितरण व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए हिमाचल प्रदेश के मंडी में ड्रोन डाक सेवा का शुभारंभ किया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रधान डाकघर मंडी से द्रंग क्षेत्र की रेहड़धार शाखा तक पहली बार ड्रोन के माध्यम से डाक भेजी गई। ड्रोन ने यह दूरी मात्र छह मिनट में तय कर डाक पहुंचाई, जबकि सामान्य परिस्थितियों में इस प्रक्रिया में कई घंटे से लेकर एक दिन तक का समय लग जाता है। शुक्रवार को स्काई एयर कंपनी और डाक विभाग के संयुक्त प्रयास से इस सेवा की शुरुआत की गई। ड्रोन के माध्यम से प्रधान डाकघर मंडी से रेहड़धार शाखा तक डाक भेजी गई तथा वहां से दिनभर की डाक वापस मंडी लाई गई। एरियल रूट के माध्यम से ड्रोन ने एकतरफा करीब पांच से छह किलोमीटर की दूरी तय की। प्रधान डाकघर मंडी के डिप्टी सुपरिटेंडेंट संजय कुमार ने बताया कि ड्रोन ने करीब 12 किलोमीटर के मार्ग को मात्र छह मिनट में पूरा किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर इस क्षेत्र तक डाक पहुंचाने में काफी समय लगता है, लेकिन ड्रोन तकनीक के प्रयोग से यह कार्य अब कुछ ही मिनटों में संभव हो गया है। डाकपाल मंडी नेहा संख्यान ने बताया कि देशभर में करीब 150 स्थानों पर स्काई एयर कंपनी के सहयोग से यह सुविधा संचालित की जा रही है। मंडी जिले में फिलहाल 10 स्थानों पर ड्रोन डाक सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में डाक पहुंचाने और वापस लाने की प्रक्रिया तेज और सुगम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।