{"_id":"6a2cf16011cc0e9d6e0d5b74","slug":"video-video-ayathhaya-ma-thathha-lkara-ghara-lta-raha-haiisakal-chhatara-ka-saugdhaka-hathasa-ma-mata-bika-calka-gabhara-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में दूध लेकर घर लौट रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में दूध लेकर घर लौट रहे हाईस्कूल छात्र की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक गंभीर
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिपरी-जलालपुर-शाहगंज मार्ग स्थित परुआ चौराहे के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार परुआ गांव निवासी शुभम निषाद (15) पुत्र मुनेश्वर निषाद साइकिल से दूध लेने बाजार गया था। दूध लेकर घर लौटते समय तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अतुल कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान जानकी यादव ने बताया कि शुभम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और हाईस्कूल का छात्र था। उसकी तीन बड़ी बहनें हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे में पल्सर बाइक सवार सुरेंद्र चौहान (24) निवासी चंदीपुर नगाहरा, थाना इनायतनगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।