{"_id":"6a2cf166676794cefd04fcf0","slug":"video-video-rayabral-ma-brasha-ma-gara-pakaka-chhata-thavayaga-thapata-bca-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में बारिश में गिरी पक्की छत, दिव्यांग दंपती बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में बारिश में गिरी पक्की छत, दिव्यांग दंपती बचे
जगतपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान हेवतहा गांव में एक मकान की पक्की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में घर में रखा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। संयोगवश दिव्यांग दंपती घटना से कुछ क्षण पहले ही घर से बाहर निकल गए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गांव निवासी सतीश पुत्र शीतलदीन और उनकी पत्नी सावित्री दोनों दिव्यांग हैं। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज बारिश के बीच उनके मकान की छत अचानक ढह गई।
उस समय दंपती किसी काम से घर के बाहर थे। छत गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से दंपती के सामने रहने की समस्या भी खड़ी हो गई है।
छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से दिव्यांग दंपती को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।
उपजिलाधिकारी ऊंचाहार विवेक राजपूत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।