Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Two smugglers arrested while arriving on a motorcycle from Ferozepur to Moga to sell heroin; one kilogram of heroin seized.
{"_id":"6a2ce895ebdf12bfc20328ed","slug":"video-two-smugglers-arrested-while-arriving-on-a-motorcycle-from-ferozepur-to-moga-to-sell-heroin-one-kilogram-of-heroin-seized-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर से मोगा मोटरसाइकिल पर हेरोइन बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर से मोगा मोटरसाइकिल पर हेरोइन बेचने आए दो तस्कर गिरफ्तार, एक किलो हेरोइन बरामद
मोगा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर जिले से मोटरसाइकल में सवार होकर हेरोइन सप्लाई देने आए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी डी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोट ई शेखा पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर नशे की खेप लेकर दाना मंडी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर दाना मंडी में नाकाबंदी कर दोनों संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उनके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही हेरोइन और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर आरोपी सोनू निवासी पीर मोहम्मद और करण निवासी वारिस वाला जट्टा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।