Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Encounter between police and criminals following two robbery incidents in Kaithal; three accused shot in the leg.
{"_id":"6a2ce4c879640631a70af283","slug":"video-encounter-between-police-and-criminals-following-two-robbery-incidents-in-kaithal-three-accused-shot-in-the-leg-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल में लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपियों के पांव में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में लूट की दो वारदातों के बाद पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, तीन आरोपियों के पांव में लगी गोली
जिले में शनिवार तड़के लूट की दो घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे चार बदमाशों में से तीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार देर रात कलायत क्षेत्र स्थित सहारण होटल में चार बदमाश हथियारों के बल पर लूटपाट करने पहुंचे थे। होटल संचालक रामनरेश, कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। इसके बाद आरोपी कैथल के बलराज नगर स्थित त्रिमूर्ति कांटे के पास एक पेट्रोल पंप के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर हथियार दिखाया और उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के गिरने के बाद आरोपी उसकी स्कूटी तथा डिग्गी में रखी करीब 60 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सीआईए कलायत और एवीटी कैथल की टीमों ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। पहली मुठभेड़ शुगर मिल के पास हुई, जहां दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी। दूसरी मुठभेड़ सुबह करीब सवा सात बजे गांव ग्योंग के खेतों में हुई, जिसमें तीसरा आरोपी घायल होकर पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के गांव खांडा निवासी अंकित, गोलू और निरंजन के रूप में हुई है। डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।