{"_id":"6a2d45b4dbf0f219c4035361","slug":"video-sharavasata-ma-tarakatara-taral-ka-takakara-sa-daugdhha-varashhaya-masama-ka-mata-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत
यूपी के श्रावस्ती में भिनगा-इकौना मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली ने डेढ़ वर्षीय मासूम बालक को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। हादसा कोतवाली भिनगा क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास हुआ।
सेमरी निवासी अभय (1.5 साल) शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान भिनगा से शटरिंग का सामान लादकर इकौना जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने अभय से टकरा गई। टक्कर से अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया।
परिजनों ने अभय को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गया। परिजनों का आरोप है कि लखनऊ पहुंचने के बाद ट्रैक्टर चालक ने अपना फोन बंद कर लिया और भाग गया। परिजनों की सूचना पर आई पुलिस कोतवाली भिनगा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से चालक का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।