Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Thousands of young people protested in Lucknow. Some were upset by paper leaks, others by irregularities in re
{"_id":"6a2cf687419bb147d2073ddd","slug":"thousands-of-young-people-protested-in-lucknow-some-were-upset-by-paper-leaks-others-by-irregularities-in-re-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में प्रदर्शन करने उतरे हजारों युवा. कोई पेपर लीक से परेशान तो कोई भर्तियों में अनियमितता से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में प्रदर्शन करने उतरे हजारों युवा. कोई पेपर लीक से परेशान तो कोई भर्तियों में अनियमितता से
वीडियो डेस्क/अमर उजाला डिजिटल Published by: Utkarsh Chaturvedi Updated Sat, 13 Jun 2026 11:49 AM IST
Link Copied
राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में शुक्रवार को प्रदेशभर से आए युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भले ही प्रदर्शन सबका था लेकिन दर्शन सिर्फ कॉकरोच जनता पार्टी का नजर आया। ईको गार्डन में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आने से पहले तक युवा अलग-अलग समूहों में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।
प्रयागराज से आया युवाओं का समूह वहां हॉल में बंद कराई गई कोचिंग और उनके शिक्षकों को प्रदर्शन की अनुमति न मिलने से नाराज था। वहीं, पूर्वांचल के कई जिलों से आए अभ्यर्थियों में अधिकतर लेखपाल भर्ती और यूपीएसआई परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में थे।
एक समूह आरक्षण लागू ना होने से नाराज दिख था। कुछ और थे जो सीबीएसई और नीट के विषयों को उठा रहे थे। हालांकि, अभिजीत के आने के बाद सारे समूह एक जगह जमा हो गए। अभिजीत दीपके के चारों तरफ घेरा बनाकर बैठ गए। करीब 40 मिनट तक भाषणबाजी के बाद जैसे ही अभिजीत निकले, ईको गार्डन भी खाली हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।