{"_id":"6a2d4421055be063d80a7506","slug":"video-ayathhaya-ma-rama-mathara-thana-rasha-parakaranae-ma-efaaaiiaara-oura-ucacasataraya-jaca-ka-maga-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर दान राशि प्रकरण में एफआईआर और उच्चस्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर दान राशि प्रकरण में एफआईआर और उच्चस्तरीय जांच की मांग
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दानराशि के कथित गबन एवं वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विक्रम तिवारी ने कोतवाली अयोध्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने तथा निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत में कहा गया है कि समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार मंदिर की दानराशि के प्रबंधन में अनियमितताओं और नकदी बरामदगी की जांच चल रही है तथा कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे में दानराशि के दुरुपयोग अथवा गबन की आशंका अत्यंत गंभीर विषय है।
विक्रम तिवारी ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच सीबीआई, ईडी, ईओडब्ल्यू अथवा अन्य सक्षम एजेंसी से कराने की मांग की है। साथ ही दानराशि के संग्रहण, गणना, परिवहन और बैंक में जमा करने की प्रक्रिया का विशेष ऑडिट कराने, सीसीटीवी फुटेज व डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।