{"_id":"6a2d4a5151f50fcf0a0c34e7","slug":"video-three-day-meditation-festival-begins-in-shahjahanpur-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में तीन दिवसीय ध्यानोत्सव शुरू, मानसिक तनाव से बचाव के बताए उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में तीन दिवसीय ध्यानोत्सव शुरू, मानसिक तनाव से बचाव के बताए उपाय
Mukesh Kumar
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:47 PM IST
शाहजहांपुर के मिश्रीपुर स्थित श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलेनस मेडीटेंशन की ओर से शनिवार को ध्यानोत्सव का आयोजन किया। इसमें आधुनिक जीवनशैली की अपाधापती, प्रतिस्पर्धा और ढ़ते मानसिक तनाव से निपटने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर अर्चना वर्मा व सीओ प्रयांक जैन ने किया। लखनऊ से आए चंद्रकांत ने योग के कुछ प्रमुख आसन कराए। जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा ने सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से मन, बुद्धि और चेतना को संतुलित करने की विधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्री रामचंद्र मिशन के कार्यों और उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। कहा कि ध्यानोत्सव का मूल उद्देश्य व्यक्ति के अंतर्मन में दया, करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व की भावनाओं का विकास करना है, ताकि जीवन और कार्य के बीच संतुलन स्थापित हो सके। प्रशिक्षक ममता सिंह ने प्रतिभागियों को ध्यान अभ्यास कराकर आत्मिक जागरूकता, भावनात्मक परिष्कार और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया। रोजा पावर के महाप्रबंधक डॉ. राजीव कुमार, आपरेशन हेड एसएस डे, डीजीएम सत्यनारायण आदि को जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा और प्रशिक्षक गोपाल अग्रवाल ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में हर्षवर्धन अग्रवाल, आनंद मिश्रा, सुयश सिन्हा, संजय सक्सेना, प्रवीण बाजपेई, कृष्णा भारद्वाज, सुनीता सिन्हा, शालू यादव आदि का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।