Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Employee of Budhlada Health Department missing in Ratia, Fatehabad, bike and slippers found on the banks of Bhakra Canal.
{"_id":"6a2cf9ad8f82f795d4085300","slug":"video-employee-of-budhlada-health-department-missing-in-ratia-fatehabad-bike-and-slippers-found-on-the-banks-of-bhakra-canal-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के रतिया में बुढलाडा हेल्थ विभाग का कर्मचारी लापता, भाखड़ा नहर किनारे मिली बाइक और चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के रतिया में बुढलाडा हेल्थ विभाग का कर्मचारी लापता, भाखड़ा नहर किनारे मिली बाइक और चप्पल
शुक्रवार शाम से लापता पंजाब के बोहा निवासी व बुढलाडा में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 54 वर्षीय भूपेन्द्र की ब्राह्मणवाला के पास से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे मोटरसाइकिल और चप्पल नहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।
परिजनों ने आशंका जताई है कि भूपेंद्र ने नहर में छलांग लगा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
जानकारी के अनुसार पंजाब के मानसा जिले के बोहा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह शुक्रवार शाम से लापता हैं। शनिवार को उनकी मोटरसाइकिल और चप्पल गांव ब्राह्मणवाला के पास से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे पड़ी मिलीं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नहर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।
मौके पर मौजूद भूपेंद्र के पिता तरसेम
और बेटे कपिल ने बताया कि वह स्वास्थ्य बिभाग में कार्यरत है तथा ड्यूटी के प्रति सदा गंभीर रहते हैं और उन्हें ड्यूटी के प्रति लापरवाही पसंद नहीं है तथा कार्यलय में भी वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम करवाने को लेकर काफी स्टिक थे। परिजनों ने बताया कि उन्हे जानकारी मिली है कि शुक्रवार को विभाग के 3-4 कर्मचारियो ने बुढलाडा विधायक बुधराम के पास जाकर उनके पिता की शिकायत करते हुए उनकी ट्रांसफर करवाने की बात कही परिजनों ने आरोप लगाया कि विधायक बुधराम ने उसके पिता भूपेन्द्र को दोपहर करीब 2.30 बजे कर्मचारियों के सामने ही 2 से 3 मिनट फोन करके विधायक द्वारा भूपेंद्र पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।
परिजनों का कहना है कि आशंका जताई कि इसी दबाव के चलते भूपेंद्र ने यह कदम उठाया हो सकता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर इस मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भूपेंद्र के पुत्र कपिल ने बताया कि उनके पिता का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्य लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।