{"_id":"6a6cd791e5bbc1ce8604fe78","slug":"15-people-caught-consuming-drugs-during-a-raid-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158439-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छापा मार 15 लोगों को नशा करते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छापा मार 15 लोगों को नशा करते पकड़ा
Fri, 31 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक नशा करते पकड़े गए आरोपियों को अस्पताल में लेकर पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शहर पुलिस ने शुक्रवार शाम को गुरुनानकपुरा मोहल्ला में पुलिस ने एक घर में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने टीम मौके से 15 लोगों को नशा करते पकड़ा जबकि दो युवकों को अन्य लोगों को नशा उपलब्ध कराने और नशा करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि गुरुनानकपुरा स्थित एक मकान में कुछ लोग एकत्र होकर नशा कर रहे हैं। इस पर शहर थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी तो वहां पर पुलिस ने 15 लोगों को मौके पर नशा करते हुए पकड़ लिया जबकि दो युवकों पर वहां नशे का इंतजाम करने और अन्य लोगों को नशा करवाने का आरोप पाया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। दोनों मुख्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशा तस्करों और नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता विनोद का कहना है कि आमजन से अपील है कि यदि कहीं नशे की गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।