फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CMO inspected the Civil Hospital

Fatehabad News: सीएमओ ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Fri, 31 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
CMO inspected the Civil Hospital
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ बुधराम। संवाद
टोहाना। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति जांचने के लिए सीएमओ डॉ. बुधराम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, डिस्पेंसरी, नशा मुक्ति इलाज केंद्र, निक्कू वार्ड, जनरल वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, शौचालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था और चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में जानकारी हासिल की। दवाई केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर की जांच करते हुए दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ओपीडी और इमरजेंसी में स्टाफ की ड्यूटी, रिकॉर्ड रखरखाव और चिकित्सा उपकरणों की स्थिति भी जांची। सीएमओ डॉ. बुधराम ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। अस्पताल में साफ-सफाई, समय पर उपचार और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. लाजवंती कटारिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed