फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police will be deployed for the security of the Kanwar Yatra

Fatehabad News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा में पुलिस रहेगी तैनात

Fri, 31 Jul 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Police will be deployed for the security of the Kanwar Yatra
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर।
फतेहाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने बताया कि 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार से लौटने वाले हजारों शिवभक्त जिले के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों पर लगभग 500 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिले के सभी थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों, पीसीआर, ईआरवी और राइडर टीमों को चौबीसों घंटे गश्त और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-09, राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी, स्टेट हाईवे-02 सहित जिले के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि राइडर और पीसीआर टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जयसिंह को जिलास्तरीय नोडल अधिकारी तथा थाना यातायात प्रभारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दोनों अधिकारी विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर संपूर्ण व्यवस्था पर नजर रखेंगे। एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि यात्रा मार्गों पर स्थापित शिविरों और विश्राम स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा।
किसी भी प्रकार की सहायता, मार्गदर्शन या आपात स्थिति में श्रद्धालु डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed