फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   AC waiting room at the railway station to open on September 2.

Fatehabad News: रेलवे स्टेशन पर 2 सितंबर से शुरू होगा एसी प्रतीक्षालय

Fri, 31 Jul 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 31 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
AC waiting room at the railway station to open on September 2.
टोहाना। रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है। रेलवे प्रशासन टोहाना स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय और अल्पाहार कक्ष शुरू करेगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सुविधा 2 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने बताया कि उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की बिड शीट के अनुसार टोहाना स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में 352.05 वर्ग फुट क्षेत्र में एयर कंडीशन प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। इसके संचालन, उन्नयन और रखरखाव का ठेका जींद के स्वामी कॉन्ट्रेक्टर्स को दिया गया है। यह अनुबंध पांच साल के लिए किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार एसी प्रतीक्षालय पूरे दिन यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा। ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को अब गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। समय से पहले स्टेशन पहुंचने वाले या ट्रेन लेट होने पर यात्रियों को आरामदायक स्थान मिल सकेगा। प्रतीक्षालय में चाय, नाश्ता और हल्के पेय पदार्थों की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यात्रियों के लिए अटैच्ड शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल तैयार किया है। नए एसी लाउंज के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ स्टेशन की व्यवस्था में भी सुधार होगा। स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस कदम का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed