{"_id":"6a6cdc542e5e3a9bc50eed7f","slug":"damaged-benches-at-the-hospital-were-repaired-and-made-usable-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-158386-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अस्पताल में क्षतिग्रस्त बेंचों की मरम्मत कर उपयोग योग्य बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अस्पताल में क्षतिग्रस्त बेंचों की मरम्मत कर उपयोग योग्य बनाया
Fri, 31 Jul 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षतिग्रस्त बेंच को ठीक करते मिस्त्री। संस्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में क्षतिग्रस्त हुए तीन सीमेंट बेंचों की सिटी वेलफेयर क्लब ने अपने खर्च पर मरम्मत करवा दी है। कुछ दिन पहले शरारती तत्वों ने इन बेंचों को नुकसान पहुंचाया था। संस्था ने मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए दोबारा इन्हें उपयोग योग्य बनाया।
संस्था के पदाधिकारियों ने घटना पर रोष जताते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। संस्था अध्यक्ष विनोद अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से स्थायी सुरक्षा गार्ड और चौकीदार नियुक्त करने की मांग की जिससे अस्पताल परिसर और पार्किंग की बेहतर निगरानी हो सके।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की। विनोद अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल परिसर में लगाए गए सभी बेंच संस्था सदस्यों के निजी सहयोग से स्थापित करवाए गए थे। आमजन को बैठने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसी उद्देश्य से संस्था ने स्वयं ही क्षतिग्रस्त बेंचों की मरम्मत करवाई।