फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tailor arrested for luring minors into committing theft in their own homes

Fatehabad News: नाबालिगों को लालच दे अपने ही घरों में करवाई चोरी, टेलर गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tailor arrested for luring minors into committing theft in their own homes
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना में एक टेलर नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर उनसे अपने ही घरों में सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी करवाता रहा। परिवार को भनक लगने पर आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी टेलर विकास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि गांव भिरड़ाना निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि गांव के मेन बाजार में विकास निवासी भिरड़ाना की टेलर की दुकान है। आरोप है कि विकास ने उसके परिवार के दो बच्चों को बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर अपनी दुकान में बैठाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन बच्चों को आरोपी बहला-फुसलाकर अलग-अलग समय पर उनके ही घरों में चोरी करवाता और सामान खुद रख लेता था। आरोपी ने नाबालिगों के माध्यम से घर से 6 जोड़ी झुमकियां, 2 कनौती, 1 ताबीज, 5 अंगूठी, 1 सोने की चैन, 2 गुजली, 3 बिंटी और 1 हार चोरी करवाया। इसके अलावा भगवान हनुमान एवं पितरों की दो धार्मिक मूर्तियां तथा 42 हजार रुपये की भी चोरी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
परिवार के लोग बाहर होते तो करवा देता था चोरी
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी टेलर बच्चों से दोस्ती के बहाने पूरे परिवार की जानकारी ले लेता था। जैसे ही परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर जाते तो उनको बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करवाकर अपने पास मंगवा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed