{"_id":"6a2e0f62119e725c790c7967","slug":"video-lkhanauu-atararashhataraya-yaga-thavasa-ka-tayara-shanpr-nakal-gaii-jagarakata-ral-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू, निकाली गई जागरुकता रैली
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मद्देनजर उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति की ओर से लखनऊ में योग जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को योग अपनाने और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है। समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता व्यापारी नेता ने बताया कि योग के माध्यम से शरीर की कोशिकाओं को जागृत कर तन और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष, व्यापार मंडल के मंत्री संदीप सिंह गौर, सुनील मौर्या सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट, पूर्व व वर्तमान अधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे। 21 जून को मल्टी एक्टिविटी सेंटर पर लगभग 3000 लोग एक साथ योग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।