{"_id":"6a2d96a3ffd8ef1545014934","slug":"video-woman-fled-after-snatching-gold-earrings-from-ear-of-female-devotee-at-danghati-temple-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दानघाटी मंदिर में श्रद्धालु महिला के कान से सोने के कुंडल छीनकर भागी महिला, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दानघाटी मंदिर में श्रद्धालु महिला के कान से सोने के कुंडल छीनकर भागी महिला, एफआईआर दर्ज
मथुरा के गोवर्धन में पवित्र पुरुषोत्तम मास में गिरिराज जी की परिक्रमा करने आई एक श्रद्धालु महिला के साथ दानघाटी मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। परिक्रमा मार्ग स्थित प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर में दर्शन करते समय एक महिला ने झपट्टा मारकर पीड़िता के कान से सोने के कुंडल छीन लिए। पीड़िता महिला ने थाने में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह नाै जून को राजस्थान के कोटपुतली क्षेत्र से गोवर्धन गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने आई थीं। दानघाटी मंदिर के अंदर दर्शन के दौरान संगीता पत्नी अरुण कुमार, निवासी गांव सेवला, थाना सदर, जिला आगरा ने उनके कान पर झपट्टा मारा और कान से सोने के कुंडल तोड़कर ले भागी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना साफ-साफ कैद हुई है, जिसमें आरोपी महिला पीड़िता पर झपट्टा मारते हुए दिख रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी महिला को पहचानते हुए नामजद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महिला संगीता के विरुद्ध चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।