{"_id":"6a2d4079aec00030cd014df5","slug":"video-pledged-to-protect-the-environment-by-planting-trees-pokhri-chamoli-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Renu Saklani
Updated Sat, 13 Jun 2026 05:05 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में आज शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर रीटा शर्मा के नेतृत्व में प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर उनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान जूनीपैरस, सुराई, संतरा, बुरांश, खुमानी, आड़ू और देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्राचार्य प्रोफेसर रीटा शर्मा ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव जीवन को स्वच्छ वायु, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध बनाते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले तो आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा। इस अवसर पर डॉ. कंचन सहगल, डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. शाजिया सिद्दीकी, डॉ. किरण चौहान, डॉ. केवलानंद सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।