Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
A unique initiative in the history of the Ferozepur Railway Division: the first 'Cherry VP' (Parcel Van) dispatched from Amritsar.
{"_id":"6a2cd00823bd8ad74207d00a","slug":"video-a-unique-initiative-in-the-history-of-the-ferozepur-railway-division-the-first-cherry-vp-parcel-van-dispatched-from-amritsar-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल, अमृतसर से रवाना की पहली चेरी वी.पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल मंडल के इतिहास में एक अनूठी पहल, अमृतसर से रवाना की पहली चेरी वी.पी
फिरोजपुर रेल डिवीजन के प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि मंडल द्वारा एक अनोखी पहल करते हुए ट्रेन संख्या 12904 के वी.पी. द्वारा चेरी को अमृतसर से मुंबई के लिए रवाना किया गया। चेरी परिवहन को सड़क मार्ग से रेल मार्ग की ओर आकर्षित करने के लिए फिरोजपुर मंडल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। व्यापारियों एवं ग्राहकों के साथ निरंतर संवाद और प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप अमृतसर रेलवे स्टेशन से बांद्रा टर्मिनस के बीच चेरी के रेल परिवहन की शुरुआत हुई है, जो चेरी जैसे पेरिशेबल (नाशवान) फल के परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल है।
यह उपलब्धि न केवल रेलवे की विश्वसनीय एवं किफायती माल परिवहन सेवाओं में व्यापारियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है, बल्कि पेरिशेबल वस्तुओं के लिए रेल परिवहन को एक प्रभावी विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में फिरोजपुर मंडल के प्रयासों की सफलता को भी प्रतिबिंबित करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।