{"_id":"6a2cd0e7a1457ab9f5077e18","slug":"video-two-railway-employees-of-firozpur-railway-division-office-arrested-for-taking-bribe-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय के दो रेलकर्मी रिश्वत लेने के आरोप में काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल मंडल कार्यालय के दो रेलकर्मी रिश्वत लेने के आरोप में काबू
सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए दो रेलकर्मियों को काबू किया है। उक्त रिश्वत किसी रेलकर्मी को चार्जशीट से बहाल कराने की एवज में ले रहे थे। पकड़े गए दोनों मुलाजिम रेलवे की एक यूनियन से संबंधित है।
सूत्रों के मुताबिक रेलकर्मी पवन कुमार को संबंधित विभाग के अधिकारी ने लगभग तीन चार्जशीट दी हुई थी। अब उसकी तरक्की का समय भी नजदीक था। जब तक चार्जशीट से बहाल नहीं होता तब तक उसकी तरक्की नहीं होनी थी। उसने रेलवे की एक यूनियन के दो मेंबरों से बातचीत की। उक्त मेंबरों ने चार्जशीट से बहाल कराने की एवज में दो लाख रुपये की मांग की। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने आरोपियों को पहली किश्त देने से पूर्व ही सीबीआई से शिकायत कर दी। वीरवार रात्रि किसी गेस्ट हाउस में पवन ने उक्त यूनियन के दोनों मेंबरों को पचास हजार रुपये दिए तो उसी समय सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़ा गया एक रेलकर्मी इलेक्ट्रिकल और दूसरा मैकेनिकल का बताया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि उक्त दोनों मेंबरों ने किसी अधिकारी के नाम पर रिश्वत ली थी। सीबीआई ने उक्त अधिकारी से भी पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी ने उक्त मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। सीबीआई उक्त दोनों रेलकर्मियों को पकड़कर अपने साथ ले गईं हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग से संबंधित रेलकर्मी की पहले भी कई शिकायतें आ रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।