{"_id":"6af1392142ccb614ab024dd9","slug":"on-night-of-diwali-24-year-old-man-fell-into-250-meter-deep-gorge-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते 250 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में दिवाली की रात हादसा: मोबाइल चलाते-चलाते 250 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने बचाया
Mon, 09 Nov 2026 08:41 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:41 AM IST
सार
दिवाली रात मोबाइल चलाते समय 24 वर्षीय अनुज नेगी अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गए। एसडीआरएफ की टीम ने उनका बचाव किया। अनुज नेगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
खाई में गिरा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकासखंड के बणसोली गांव में दिवाली के रात को गांव का 24 वर्षीय अनुज नेगी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के बाद घटनास्थल तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए मुश्किल बना हुआ था। भारी चट्टानें होने के कारण ग्रामीण खाई तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर
युवक का रेस्क्यू करते हुए उसे बाहर निकाला। जहां मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को खाई से बाहर निकालते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक मोबाइल पर कुछ काम कर रहा था। तभी अचानक वह खाई में गिर गया।
विज्ञापन