{"_id":"6a2da836fe50387d0c0fe465","slug":"video-people-facing-traffic-jams-from-kathgodam-railway-station-to-bhimtal-tiraha-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हल्द्वानी-काठगोदाम से नहीं चली शटल सेवा, जाम से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हल्द्वानी-काठगोदाम से नहीं चली शटल सेवा, जाम से जूझे लोग
कैंची मेले के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने से शनिवार को नैनीताल रोड पर नरीमन चौराहे पर जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से काठगोदाम रेलवे स्टेशन से लेकर भीमताल तिराहा तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। पहले दिन हल्द्वानी-काठगोदाम से शटल सेवा नहीं चलाई गई पुलिस और प्रशासन की यातायात योजना पहले दिन ही भीड़ के आगे फेल हो गई।
शनिवार सुबह से ही नरीमन चौराहा पर वाहनों का लंबा जाम लगना शुरू हो गया था। गौलापार बाईपास से दरगाह तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। शहर की ओर काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक भी यही स्थिति थी। सभी डायवर्जन का ट्रैफिक नरीमन प्वाइंट पर मिलने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। गुलाबघाटी के संकरे मोड़ पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इस बीच आईजी निवेदिता कुकरेती बिना सुरक्षाकर्मी के ड्यूटी जांचने निकल गईं। इस पर एसएसपी ने सभी को अलर्ट कर दिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद सड़क पर उतरकर कमान संभाली और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। बता दें कि पुलिस ने मेले के चलते 13 से 16 तक पहाड़ों के लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।