{"_id":"6a2d5243767d6b390e00a823","slug":"video-sub-inspector-transferred-in-harassment-case-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ‘मकान बना रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ’, दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप; शिकायत के बाद हुआ तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ‘मकान बना रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ’, दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप; शिकायत के बाद हुआ तबादला
आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दरोगा जयपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि दरोगा बोला, मकान बनवा रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ। मना करने पर खनन की शिकायत, पड़ोसी के नाम से झूठी शिकायत दिखाकर प्रताड़ित किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने पर दरोगा को चौकी से हटाकर थाना जगदीशपुरा भेजा गया है। नितेश अग्रवाल विजय नगर कॉलोनी में अपनी कोठी का निर्माण करा रहे हैं। पहली मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा है। एक गाड़ी आई थी। तभी दरोगा पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी को सीज कर दिया। बाद में कहने लगे कि मकान बनाओगे और हमें नहीं समझोगे। उन्होंने मना कर दिया। मामले की शिकायत एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक से की। उन्होंने उसकी फटकार लगाई। एसीपी का तबादला हो गया। बाद में फिर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अधिकारियों से शिकायत की, दरोगा को थाना जगदीशपुरा भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।