{"_id":"6a2bcc24c71a8d7f57038a7e","slug":"video-fir-registered-against-four-policemen-after-court-order-in-alleged-custodial-assault-of-woman-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला को बेल्ट से पीटने के आरोप में फंसी पुलिस! कोर्ट की सख्ती के बाद दरोगा समेत चार पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला को बेल्ट से पीटने के आरोप में फंसी पुलिस! कोर्ट की सख्ती के बाद दरोगा समेत चार पर FIR
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस महिला की पिटाई के मामले में फंस गई है। कोर्ट के कड़े रुक के बाद चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें दरोगा नीलेश शर्मा, सुरजीत सिंह, नेहा और आरक्षी सीमा को नामजद किया गया है। रुनकता की रहने वाली पीड़ित महिला सीमा सिकरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ थाने में मारपीट की गई। बेल्टों से पीटा गया। कोर्ट ने दोबारा मेडिकल कराया था। इसमें तीन चोट होने की पुष्टि हुई थी। इस आधार पर कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। मगर पुलिस रिवीजन में चली गई थी। बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान रिवीजन खारिज कर दिया गया था। अब थाना सिकंदरा पुलिस ने अपने ही पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।