Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers in Tohana, Fatehabad, blocked the Jakhal-Kulan road, frustrated by the lack of electricity.
{"_id":"6a2cfdc2055be063d80a7485","slug":"video-villagers-in-tohana-fatehabad-blocked-the-jakhal-kulan-road-frustrated-by-the-lack-of-electricity-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने जाखल-कुलां रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने जाखल-कुलां रोड जाम
धारसुल गांव के पास नहर पुल पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जाखल-कुलां मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर बैठ गए, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से गांव में लाइट नहीं हैं। इससे खेती और घरेलू काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते मजबूरन सड़क जाम करनी पड़ी। ग्रामीण सुरेश, संदीप, मुकेश, संतोष, कमला ने कहा कि समस्या से परेशान होकर जाम लगाया है।
सूचना मिलते ही कुलां चौकी इंचार्ज एएसआई जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग के एसडीओ संजय सिंगला भी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। एसडीओ संजय सिंगला व एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से बात चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।