Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Body of missing farmer found in pond at Khidwali, Rohtak; murder suspected following alcohol consumption.
{"_id":"6a2cfdc90072b80b7a0c44d8","slug":"video-body-of-missing-farmer-found-in-pond-at-khidwali-rohtak-murder-suspected-following-alcohol-consumption-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक के खिड़वाली के जोहड़ में मिला लापता किसान का शव, शराब पीकर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के खिड़वाली के जोहड़ में मिला लापता किसान का शव, शराब पीकर हत्या की आशंका
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:20 PM IST
खिड़वाली गांव में तीन दिन से लापता किसान का शनिवार सुबह तालाब (जोहड़) में शव मिला। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर शराब पीकर हुए झगड़े में हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस शव का आज पोस्टमार्टम कराएगी।
खिड़वाली गांव निवासी अशोक ने शुक्रवार को सदर थाने में शिकायत दी थी कि उसका चाचा रोहताश बुधवार से लापता है। गांव में छानबीन की तो पता चला कि बुधवार रात 12 बजे उसका चाचा रोहताश जोहड़ पर गांव के युवक बलराज, श्रीओम व रविंद्र उर्फ बदलू के साथ था। आरोपियों से पूछताछ कर उसके चाचा के बारे में पता किया जाए। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज रोहताश की तलाश शुरू की।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि गांव में डोभी वाले जोहड़ में कीचड़ के अंदर एक शव तैर रहा है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रोहताश के तौर पर हुई। एफएसएल की टीम ने शव की जांच की। मृतक की जीभ बाहर निकली हुई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
शव का पीजीआई के डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीन सदस्यीय बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। अभी हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।