Uttarakhand: सबसे अधिक साढ़े आठ लाख श्रद्धालु जून में पहुंचे कैंची धाम, 11 महीने में पहुंचे 47 लाख भक्त
कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 11 महीनों में कुल 47,53,000 भक्त दर्शन के लिए पहुँचे, जिनमें सबसे अधिक 8,66,000 श्रद्धालु जून के महीने में आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यही कारण है की 11 महीने में कैंची धाम में 4753000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। सबसे अधिक 866000 श्रद्धालु जून के महीने में पहुंचे हैं। पर्यटन और नियोजन विभाग की ओर से कैंची धाम में 11 महीने से धारण क्षमता के लिए सर्वे किया जा रहा है।
सर्वे के तहत मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी और एएनपीआर कैमरे में 11 महीने में कैंची धाम में 4753000 श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने का आंकड़ा मिला है। मंदिर में बीते कुछ वर्षों से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली, नोएडा, महाराष्ट्र, लखनऊ, कानपुर, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई, गुजरात, मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी समेत अन्य बड़े शहरों से श्रद्धालु बाबा के प्रति आस्था रखते हुए कैंची धाम आ रहे हैं। साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं बड़े अभिनेता, क्रिकेटर, राजनेता और उद्योगपति भी कैंची धाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेते रहते हैं। साथ ही सोशल मीडिया में भी बाबा के चमत्कार सुनकर लोग बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम पहुंच रहे हैं। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से शासन को हर महीने कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का डाटा भेजा जा रहा है।
कैंची धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा
महीना श्रद्धालुओं
अगस्त 2025 219627
सितंबर 2025 174135
अक्तूबर 2025 353707
नवंबर 2025 362721
दिसंबर 2025 428842
जनवरी 2026 441349
फरवरी 2026 257856
मार्च 2026 458215
अप्रैल 2026 506868
मई 2026 684309
जून 2026 866000
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिर में अभी तक 4753000 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। सबसे अधिक 866000 श्रद्धालु जून के महीने में पहुंचे हैं। विभाग की ओर से डाटा शासन को भेजा जाता है। -डॉ मुकेश सिंह नेगी, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, नैनीताल