{"_id":"6a6c2fbc475efbe9b203b1c8","slug":"dead-body-found-on-the-roadside-in-kamaluwaganja-haldwani-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जांच की; चोटों से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: सड़क किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, फोरेंसिक टीम ने जांच की; चोटों से इनकार
Fri, 31 Jul 2026 10:46 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:46 AM IST
सार
हल्द्वानी के कोतवाली मुखानी अंतर्गत कमलुवागांजा में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिली। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी पुलिस बल के साथ खन्ना होटल के सामने मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाई गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे युवक की लाश मिली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी शहर के कोतवाली मुखानी के कमलुवागांजा क्षेत्र में सड़क किनारे युवक की लाश पड़ी मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी पुलिस बल के घटनास्थल खन्ना होटल के सामने कमलुवागांजा पहुंचे। मौके फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। युवक के शरीर की जांच की गई तो कोई गंभीर चोट नहीं मिली।
विज्ञापन
मृतक की पहचान उसके परिजनों ने 41 वर्ष दीपक भट्ट पुत्र उर्वादत्त भट्ट निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी हरीपुर नायक के रूप में की। मौके पर मौजूद परिजनो ने बताया कि दीपक शराब पीने की आदी था और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे शराब पीने को मना किया था। बीती रात वह घर से बाहर चला गया था।
विज्ञापन