फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated and laid foundation stone of several development schemes in gadarpur

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने कहा- गदरपुर में विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

Fri, 31 Jul 2026 03:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 31 Jul 2026 03:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गदरपुर की लंबे समय से प्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं आने वाले समय में गदरपुर को विकास की नई गति और नई पहचान देंगी।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated and laid foundation stone of several development schemes in gadarpur
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गदरपुर लंबे समय से जिन विकास योजनाओं की प्रतीक्षा कर रहा था, उनका लोकार्पण और शिलान्यास आज जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले समय में गदरपुर को विकास की नई गति और नई पहचान देंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोडवेज बस अड्डा, सड़कें, भवन और अन्य विकास कार्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। आधुनिक बस अड्डे से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी। यहां बनाए गए प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित बनाना है। आज जनता झूठे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़ चुकी है। अब लोग धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्य और परिणाम चाहते हैं, जिन्हें राज्य सरकार निरंतर उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अरविंद पांडेय के प्रयासों से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हुए हैं। बालिका छात्रावास सहित कई परियोजनाओं ने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय जैसी योजनाएं भी क्षेत्र की आवश्यकता हैं, ताकि बेटियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।

उन्होंने बताया कि ग्राम और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा और विकास के माध्यम से जनता का विश्वास जीत रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है। सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा प्रमाण जनता के सामने दिखाई देने वाले विकास कार्य और सकारात्मक परिवर्तन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed