{"_id":"6a2dfe5e14e51107d506fc19","slug":"video-congress-members-burned-an-effigy-of-minister-ram-singh-kaida-in-bageshwar-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कांग्रेसियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कांग्रेसियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान बताने संबंधी बयान के विरोध में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला फूंका। बागेश्वर में एसबीआई तिराहे पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रभारी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। गोकुल परिहार ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां किसी भी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक नेता को भगवान बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संजय चन्याल, बालकृष्ण, नवीन सिंह, खीम सिंह, पंकज पपोला, राकेश सिंह, पवन पपोला, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
कपकोट चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा का पुतला दहन किया। कमलेश गढि़या ने प्रदेश में बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला सुरक्षा, खराब सड़क व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय व्यक्ति पूजा को बढ़ावा दे रही है। अंकिता भंडारी प्रकरण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता आज भी कई सवालों के जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के विपरीत दिए गए ऐसे बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मौके पर कमलेश गढि़या, प्रेम दानू, जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, कमलेश कपकोटी, पवन गढि़या, विजया दानू आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।