{"_id":"6a2e729ced76ece8cc02df0e","slug":"video-medicines-worth-crores-intended-as-samples-found-in-locked-warehouses-in-agra-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बंद गोदामों में मिली सैंपल की करोड़ों की दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बंद गोदामों में मिली सैंपल की करोड़ों की दवाएं
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की अगुवाई में औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा में शनिवार को दूसरे दिन भी 20 फर्मों और उनके गोदामों की जांच की। इनमें कई गोदामों से फिजिशियन सैंपल की दवाएं बरामद कीं। ये देश-विदेश की नामी कंपनियों की दवाएं हैं। दवाओं की सूची बनाने के साथ ही नमूने भी लिए जा रहे हैं। बरामद दवाओं की कीमत करोड़ों में है। औषधि विभाग के 30 अधिकारियों की टीम ने फव्वारा के झूलेलाल बाजार, माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स, बोहरे रामगोपाल मार्केट, मुबारक महल, नवाबिया मार्केट, कम्मू टोला, जैन कॉम्प्लेक्स समेत अन्य बाजार में 20 फर्मों और उनके गोदामों पर शुक्रवार को छापा मारा था। इसमें 12 फर्में-गोदाम बंद मिले थे। इनकी जांच में सैंपल की दवाएं मिली थीं। शनिवार की दोपहर टीम फिर जांच करने पहुंची। इनमें पांच गोदाम में सैंपल की दवाएं मिली हैं। इनमें मधुमेह, हृदय रोग, त्वचा रोग, पेट रोग समेत अन्य मर्ज की एंटीबायोटिक दवाएं, सिरप, टैबलेट और कैप्सूल मिले। कॉस्मेटिक सामान भी भारी मात्रा में बरामद हुआ। बरामद दवाओं की बाजार में कीमत करोड़ों रुपये की है। आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि फर्म का नाम-पता, बैच नंबर समेत अन्य जानकारी कर सूची बनाई जा रही है। एफएसडीए की आयुक्त पूरी जांच में साथ रहीं। बंद गोदाम-फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। बाजार, सड़क समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। इसमें पुलिस की मदद भी ली जा रही है। इससे अवैध गोदामों पर आने-जाने वालों और दवाएं रखने वालों की गतिविधियों की जानकारी हो सकेगी। औषधि विभाग के छापे के डर से बाजार की 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। दुकानदार अपने स्तर से अधिकारियों की गतिविधि और कार्रवाई की जानकारी करते रहे। दुकानें बंद होने से दवाएं खरीदने आने वाले भी भटकते रहे। टीम के अधिकारियों ने कई दुकानदारों को कॉल की लेकिन नंबर बंद मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।