{"_id":"6a2e782ffe2d8d8c7e05a15e","slug":"video-video-rama-mathara-caugdhhava-parakaranae-ka-jaca-saparama-karata-ka-nagarana-ma-ha-sasatha-avathhasha-parasatha-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो : सांसद अवधेश प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो : सांसद अवधेश प्रसाद
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी पर उन्हें भरोसा नहीं है और मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में गठित स्वतंत्र समिति से कराई जानी चाहिए।
सांसद ने मांग की कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहले राम मंदिर ट्रस्ट को भंग किया जाए तथा सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए। उनका कहना था कि पद पर बने रहने से जांच प्रभावित हो सकती है। अवधेश प्रसाद ने इस मामले को सार्वजनिक करने का श्रेय सपा प्रमुख अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि उन्होंने ही ट्वीट कर प्रकरण को सामने लाया और जांच की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि यह मामला केवल ट्रस्ट या प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि भगवान राम और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने दावा किया कि चढ़ावे की रकम को लेकर कई गंभीर सूचनाएं सामने आ रही हैं और पूरी सच्चाई सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होने वाली जांच से ही सामने आ सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।