{"_id":"6a2e8113cab105a7ea02bf15","slug":"video-virender-kanwar-says-health-infrastructure-strengthened-during-jairam-government-in-kutlehar-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: वीरेंद्र कंवर बोले- जयराम सरकार ने कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को दी थी नई दिशा, अब विकास कार्यों की रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: वीरेंद्र कंवर बोले- जयराम सरकार ने कुटलैहड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को दी थी नई दिशा, अब विकास कार्यों की रफ्तार धीमी
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 03:53 PM IST
Link Copied
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि भाजपा सरकार के समय बंगाणा अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिलाया गया, जबकि थाना कलां अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के रूप में विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता थी, ताकि लोगों को उपचार के लिए जिला मुख्यालयों या बड़े शहरों का रुख न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया और कुटलैहड़ क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई। अस्पतालों के भवनों के विकास के साथ-साथ पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया था। कंवर ने कहा कि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्तियों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया। बंगाणा सिविल अस्पताल में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने के लिए भी योजनाएं तैयार की गई थीं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी), अल्ट्रासाउंड सुविधा, कैंटीन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित करने का लक्ष्य रखा गया था, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।
पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में शुरू की गई कई योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता है, ताकि जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।