{"_id":"6a2e2b4df3b3830bee0b068a","slug":"video-bjp-state-president-dhillon-slams-aap-2026-06-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने आप पर बोला हमला, कहा- इस बार भाजपा लाएगी महाराजा रणजीत सिंह का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने आप पर बोला हमला, कहा- इस बार भाजपा लाएगी महाराजा रणजीत सिंह का राज
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब के फिरोजपुर में कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत कर भारतीय जनता पार्टी पंजाब में फिर से महाराजा रणजीत सिंह का राज लाएगी। उन्होंने कहा पंजाब की जनता और सरकारी विभाग के मुलाजिम मौजूदा सरकार से दुखी हैं। ढिल्लों एक पैलेस में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।
प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार चलाने नहीं आई है। पंजाब से इंडस्ट्रीज खत्म हो चुकी है। पंजाब के हालात बहुत बिगड़ चुके हैं। बिहार और यूपी की तरह पंजाब में गैंगस्टरों की भरमार है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आए दिन पंजाब में गोलियां चल रही हैं। सरेआम लोगों का कत्ल कर दिया जाता है।
पंजाब का माहौल खराब हो चुका है। एक सवाल के जवाब में ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेली 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव जीत कर पंजाब में महाराजा रणजीत सिंह का राज लाएगी। ढिल्लों ने कहा जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से लेकर अब तक पंजाब को चार लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।